योग से क्या हानि है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:33

ज्‍यादा योग करने के नुकसान (Risks of Doing Too Much Yoga)-

अगर योग को आप जरूरत से ज्‍यादा करेंगे, तो स्‍पाइन में समस्‍या हो सकती है। इसके अलावा आपकी पीठ या कमर में दर्द उठ सकता है। अगर आप आसन को ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे या आसन को ज्‍यादा समय देंगे, तो क‍िडनी और अन्‍य अंगों पर इसका बुरा असर पड़ेगा।


ज्यादा योगाभ्यास स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदेह

अगर आप अपनी क्षमता से अधिक योगाभ्यास करने की कोशिश करते हैं तो इससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, अत्यधिक योगाभ्यास से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम का स्तर कम हो जाता है। अगर योग करने के बाद आपको चक्कर, थकान या अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है तो ये संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप बहुत ज्यादा योग कर रहे हैं।

नियमित योग से हो सकती है लकवा होने की समस्या

योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जो कई लोगों के शरीर के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, योगाभ्यास करते समय जरुरत से ज्यादा शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के विरूद्ध जोर दिया जाए तो शरीर की मांसपेशियां ज्यादा खिंच जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप शरीर के उस हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में समय रहते अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाए तो शरीर का वह हिस्सा लकवाग्रस्त होने की संभावना हो जाती है।

योग करने से आ सकती हैं गंभीर चोट

योगाभ्यास करते समय चोट लगना शायद आपको आम लग रहा होगा। लेकिन योग के दौरान लगने वाली चोट आम नहीं होती, क्योंकि इसमें गर्दन , घुटने और कंधे की चोट शामिल हैं। योगाभ्यास के दौरान मांसपेशियों के फटने, हर्नियेटेड डिस्क और कार्पल टनल की परेशानी भी देखने को मिलती है। साथ ही कुछ योगासनों से हाथों पर अधिक बल पड़ता है, जिससे कलाई, कोहनी और कंधे को क्षति होने का खतरा बना रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info